निजी खपत बढ़ने से Japan की अर्थव्यवस्था में सुधार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

निजी खपत बढ़ने से Japan की अर्थव्यवस्था में सुधार

तोक्यो: जापान की अर्थव्यवस्था मार्च में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। कोविड-19 संबंधी अंकुशों में ढील के बाद मांग बढ़ने से अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ी है। बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर जनवरी-मार्च में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 0.4 प्रतिशत रही है। यह अप्रैल-जून, 2022 की तिमाही के बाद सबसे अधिक वृद्धि दर रही है। उस समय वृद्धि दर 1.1 प्रतिशत रही थी। जापान की वृद्धि दर बाजार के अनुमान 0.2 प्रतिशत से अधिक रही है। जापान की वृद्धि दर बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान निजी खपत का रहा है जो सालाना आधार पर 3.1 प्रतिशत बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button