CM भूपेश ने बिरसामुण्डा की जयंती पर किया नमन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

CM भूपेश ने बिरसामुण्डा की जयंती पर किया नमन

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान आदिवासी जननेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बिरसा मुण्डा जी ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लडने की प्रेरणा दी। उन्होंने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। वे वास्तव में एक जननायक थे। आदिवासी समुदाय उन्हें भगवान की तरह पूजता है। उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

Related Articles

Back to top button