national
मणिपुर में स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: तीन जुलाई (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी से राजनीति से ऊपर उठकर वहां की स्थिति को सामान्य बनाने में सहयोग की अपील की और साथ ही ‘आग में घी डालने’ वालों को आगाह भी किया कि वे ऐसी हरकतें बंद करें।



