मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

अखिलेश यादव के ट्वीट को महिला आयोग ने बताया ‘उकसाने वाला’, सपा प्रमुख पर कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान को लिखे एक पत्र में, एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि ट्वीट ‘‘सरासर उकसाने वाला” है। शर्मा ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय महिला आयोग ने पाया कि अखिलेश यादव का एक ट्वीट नुपुर शर्मा के खिलाफ नफरत एवं द्वेष की भावना को तथा दो धार्मिक समूहों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य को भड़काने वाला है, जो बेहद निंदनीय है।” उन्होंने कहा, ‘‘ मामले की गंभीरता को देखते हुए आपको अखिलेश यादव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।”उन्होंने यादव के बयान को ‘‘अवांछित” भी करार दिया, क्योंकि मामला पहले ही न्यायपालिका के समक्ष है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Related Articles

Back to top button