केजरीवाल ने दिल्ली की बजट बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुजरात दौरे में कटौती की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

केजरीवाल ने दिल्ली की बजट बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुजरात दौरे में कटौती की

नयी दिल्ली, छह जनवरी (ए)। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार के 2024-25 के बजट से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे और इसके लिए उन्होंने अपने तीन-दिवसीय गुजरात दौरे में एक दिन की कटौती की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल का गुजरात दौरे के दौरान जनसभाओं को संबोधित करने एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में बंद ‘आप’ नेता चैतर वसावा से भी मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button