महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 2,962 नए मामले, छह मरीजों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 2,962 नए मामले, छह मरीजों की मौत

महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को 2,962 नए कोरोना संक्रमित मरीज (2,962 new corona infected patients) मिले हैं। इनमें मुंबई की एक 60 वर्षीय महिला बीए.4 वेरिएंट से संक्रमित पाई गई है। इससे राज्य में बीए.4 और बीए.5 मरीजों की संख्या 64 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज 3,918 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक 78,14,871 कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 97.82 प्रतिशत है। राज्य में रविवार को 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 22,485 पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button