महाराष्ट्र में भाजपा और सहयोगी दलों को 17 सीट, विपक्षी गठबंधन की 30 पर जीत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महाराष्ट्र में भाजपा और सहयोगी दलों को 17 सीट, विपक्षी गठबंधन की 30 पर जीत

मुंबई: पांच जून (ए) महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों को 17 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विपक्षी महा विकास आघाडी को 48 में से 30 सीट पर जीत मिली है। राज्य में भाजपा के सांसदों की संख्या लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में आधी से भी कम रह गई है।

भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) महाराष्ट्र में 45 से अधिक सीट जीतने के अपने लक्ष्य से काफी पीछे रह गया और उसे सिर्फ 17 सीट मिलीं।

Related Articles

Back to top button