महापौर ढेबर ने SSP को दी आत्महत्या की धमकी..सभी काँग्रेसियों पर FIR करने या FIR को शून्य करने की मांग.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

महापौर ढेबर ने SSP को दी आत्महत्या की धमकी..सभी काँग्रेसियों पर FIR करने या FIR को शून्य करने की मांग..








रायपुर। महापौर ढेबर ने आज रायपुर एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन में मौजूद 25000 हजार लोगों पर FIR करने कहा या फिर FIR को शून्य करने की मांग करते हुए आत्महत्या की धमकी भी दी। विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से बदसलूकी के आरोप में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि 24 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन के विरुद्ध विभिन्न मुद्दों को लेकर बिना अनुमति के विधानसभा घेराव करने के लिए निकले थे। इस दौरान साहू फर्निंचर बैरिकेडिंग नंबर 2 विधानसभा के पास रास्ता बाधित किया गया था। महापौर एजाज ढेबर, आशीष द्विवेदी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस बल के साथ गाली गलौज, झूमा झटकी कर मारपीट की थी। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।






Related Articles

Back to top button