मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Bollywood

मलयालम सिनेमा से प्रभावित हैं माहिरा खान

पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही हैं। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी परेशना हो गए थे। वहीं, अब माहिरा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक्ट्रेस मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करती नजर आ रही हैं।

शेयर किए गए इस वीडियो में माहिरा अपने दोस्तों से कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें मलयालम फिल्में जरूर देखना चाहिए। इस बीच उनसे कोई पूछता है कि क्या ‘केजीएफ’ एक मलयालम फिल्म है, जिसके जवाब में माहिरा कहती है, “नहीं मैं तमिल और तेलुगु सिनेमा के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मैं मलयालम की बात कर रही हूं। आपको मलयालम सिनेमा देखना चाहिए।”

बातचीत में मोहनलाल और पृथ्वीराज जैसे दिग्गज मलयालम सितारों के बारे में बात करते हुए माहिरा कहती हैं, “वे बॉलीवुड को अपनी फिल्में बेचकर ज्यादा पैसे कमाते हैं, जहां तक मेरी समझ में आया है। मुझें नहीं पता शायद मैं गलत हो सकती हूं, लेकिन उनकी फिल्में और उनके विचार को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।”

वीडियो में माहिरा आगे कहती हैं कि वह एक बार पृथ्वीराज से मिल चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने 2011 में ‘बोल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा माहिरा कई पाकिस्तानी टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘रईस’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Related Articles

Back to top button