मरकाम बोले-पिछले दरवाजे से फिर कृषि विरोधी कानून ला रही मोदी सरकार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मरकाम बोले-पिछले दरवाजे से फिर कृषि विरोधी कानून ला रही मोदी सरकार

रायपुर(realtimes) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, मोदी सरकार की नीति कुछ बड़े औद्योगिक घरानों का पोषण कर किसानों तथा गरीबों का शोषण करना है इसलिए वह किसानों से किए वादे पूरे करने की बजाऐ उन्हें धोखा देकर पिछले दरवाजे से उसी कृषि विरोधी कानून को लाने के प्रयास में है जिसको वापस करने के लिए किसानों को लंबे समय तक आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ा था।

श्री मरकाम ने कहा, किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से किसानों की आमदनी दोगुनी करने न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी के लिए समिति गठित करने तथा उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में किसानों के कुचलने के लिए दोषी युवक के पिता एवं केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाने की बात की थी लेकिन अब वह इन वादों से मुकर गई है और इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।

श्री मरकाम ने कहा, इस सरकार का मकसद एमएसपी को धीरे-धीरे खत्म करना है और किसानों के साथ किए वादों से पीछे हटकर उन्हें धोखा देना है। उन्होंने कहा, सरकार ने किसान की फसल खरीद को भी कम कर दिया है। जबकि वह उनकी आय दोगुनी करने करने की बात करती है। गेंहू का स्टाक 15 साल में सबसे कम हो गया है। और वह 2008 के स्तर पर पहुंच गया है सरकार को इस साल जितनी खरीद करनी थी वह खरीद नही हुयी है इस साल किसान से पहले की तुलना में 56 प्रतिशत कम खरीद हुयी है। इस तरह से किसानों को मौसम की मार झेलने के साथ ही सरकार की नाकामयाबी का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button