मंत्री देवांगन बोले-कांग्रेस का नामों निशान देश से मिट जाएगा-कोरबा में कहा- राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां से कांग्रेस साफ हो जाती है

कोरबा। कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के प्रथम अध्यक्ष स्व. मदन मोहन राजवाड़े की धर्मपत्नी श्रीमती गोदावरी राजवाड़े (81)का निधन 10 फरवरी को संध्या हो गई, जिसका अंतिम संस्कार आज रामसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। स्व. श्रीमती गोदावरी एसईसीएल कर्मी संजय राजवाड़े एवं अधिवक्ता अजय राजवाड़े एवं चुन्नीलाल राजवाड़े की माताश्री हैं। वे अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्रियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर स्वर्गवास सिधार गई।
दी गई श्रद्धांजलि
रामसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में स्व. श्रीमती गोदावरी राजवाड़े का अंतिम संस्कार उनके बड़े पुत्र संजय राजवाड़े ने मुखाग्रि देकर किया। अंतिम यात्रा में कोरबा के कई दिग्गज एवं गणमान्य नागरिकों सहित परिवारजन, स्वजन उपस्थित हुए। अंतिम संस्कार के बाद मुक्तिधाम परिसर में उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और सभी ने उन्हें देवलोक गमन पर नमन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि मैंने माता जी के ममत्व को देखा और उनके वात्सल्य से कई बार वाकिफ हुआ, भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों पर स्थान दें और परिजनों को इस असह्य दुख सहने सम्बल प्रदान करे। श्रमिक नेता गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि राजवाड़े परिवार हमेशा रचनात्मक कार्यों में लगा रहता है, जिसके कारण उनकी अंतिम यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए, यह उनकी व्यक्तित्व को बड़ा बनाने का बड़ा उदाहरण है। उनके जाने से सिर्फ राजवाड़े परिवार को ही नहीं बल्कि हमें भी बड़ी क्षति हुई है और एक ममतामयी मां का ममत्व पाने से हम सदा के लिए वंचित रह गए। राजवाड़े परिवार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र राजवाड़े ने कहा कि मैं श्रीमती गोदावरी देवी राजवाड़े के बारे में क्या कहूं, उनके जाने से समाज को बड़ा दुख हुआ है। हम उनकी कमी को पूरा तो नहीं कर सकते, भगवान उन्हें सद्गति प्रदान कर अपने श्रीचरणों में स्थान दे। इसके अलावा कई वरिष्ठजनों ने भी अपना श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया। इस अवसर पर समाज की ओर से भोजराम राजवाड़े, नर्मदा शंकर राजवाड़े, रामचंद्र राजवाड़े, कृपासिंधु राजवाड़े, जगदीश राजवाड़े, जयनारायण राजवाड़े, बलराम पाटनवार, रोहित राजवाड़े, शैलेन्द्र राजवाड़े, बलिराम राजवाड़े, शालिकराम राजवाड़े, गुरूनंदन राजवाड़े, भीमेश्वर राजवाड़े, दीपक राजवाड़े, नूतन राजवाड़े,तुषित पाटनवार, राकेश राजवाड़े, भागवत राजवाड़े सहित राजू राजपूत, इंद्र बघेल, बजरंग सोनी, भागेन्द्र सोनी, जानकी सोनी एवं अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संजय शर्मा सहित कई अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।



