भूपेश बाेले-आदिवासी आरक्षण कम होने का पाप भाजपा के कारण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भूपेश बाेले-आदिवासी आरक्षण कम होने का पाप भाजपा के कारण

रायपुर(realtimes) प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश का दौरा करके आज रात वापस लाैटे। उन्होंने आदिवासी आरक्षण काे लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, आदिवासियों का आरक्षण कम होने का पाप भाजपा के कारण हुआ है। हमारी सरकार आदिवासियों के हित में हर संभव काम करेगी। उनका कहना है, पूरे हिमाचल में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। हिमाचल में लोग परिवर्तन चाहते हैं। वहां पर कांग्रेस की सरकार बनना तय है। छत्तीसगढ़ मॉडल को लेकर वहां के लोग बहुत उत्साहित हैं। 

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेस के घोषणापत्र काे हिमाचल में पसंद किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बारे में जानकर वहां के मतदाता उत्साहित हैं। इतना तय है कि वहां के मतदाता परिवर्तन चाहते हैं। 

भानुप्रतापपुर में जीतेंगे 

मुख्यमंत्री ने भानुप्रतापपुर चुनाव काे लेकर कहा, कल  चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में दावेदारों के नामों पर चर्चा होगी। प्रत्याशी का अंतिम निर्णय आलाकमान करेगी। भानुप्रतापपुर की जनता हमें आशीर्वाद देगी। दंतेवाड़ा बीजेपी की सीट थी उसको हमने जीता. मरवाही-खैरागढ़ जोगी कांग्रेस की सीट थी उसको हमने हासिल किया, ये भी सीट हम जीतेंगे। आदिवासी आरक्षण को लेकर सीएम बघेल ने कहा, आदिवासी समाज के लोग आए थे, मैंने स्पष्ट कहा है कि जितना जो संविधान में सुविधा मिली है उसके हिसाब से आरक्षण दिया जाएगा। बीजेपी द्वारा आयोजित हुंकार रैली पर सीएम बघेल ने कहा, मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता ही शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। शराब के साथ-साथ जो अन्य सूखा नशा है, जिसकी सप्लाई मुंद्रा पोर्ट से हो रही है।

Related Articles

Back to top button