City
भूपेश करेंगे ब्रम्हावीर की पुस्तक का विमोचन

रायपुर(realtimes) पत्रकार, लेखक व हरिभूमि समाचार के समन्वयक संपादक ब्रम्ह्वीर सिंह की पुस्तक ‘बुत मरते नहीं’ का विमोचन कल 21 सितम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. यह कार्यक्रम शाम 6 बजे रायपुर के होटल बेबीलोन में होगा. इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में दोपहर 1 बजे ‘‘महिला समृद्धि सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।
मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.45 बजे अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 1.00 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ शामिल होंगे।



