HNLU का दीक्षांत समारोह 31 को - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

HNLU का दीक्षांत समारोह 31 को

रायपुर(realtimes) हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) रायपुर का पांचवां दीक्षांत समारोह 31 जुलाई को होटल बेबीलोन कैपिटल, रायपुर में होगा। एचएनएलयू को इंडिया टुडे द्वारा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 5 वें स्थान पर और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रियल इम्पैक्ट (WURI) द्वारा 2021 के दौरान समाज के लिए वास्तविक योगदान के लिए विश्व के विश्वविद्यालयों में 50/100 स्थान पर रैंकिंग की गयी है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रमना ने दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा दीक्षांत उद्बोधन देंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं एचएनएलयू के कुलाधीक्षक न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर, समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं एचएनएलयू के कुलाधिपति माननीय न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी छात्र छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगे।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम. आर. शाह, एवं बी. वी. नागरत्ता, छत्तीसगढ़ के माननीय विधि मंत्री मोहम्मद अकबर, माननीय उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, जनजातीय कार्य मंत्री प्रेम साय सिंह, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय के अग्रवाल, न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दीपक गुप्ता, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जी. रघुराम (एनजेए भोपाल के पूर्व निदेशक) और छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले अन्य प्रख्यात न्यायविदों में आईआईएलएम विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर प्रो रणबीर सिंह, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमनी, सोनीपत में एसआरएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमजीत एस. जसवाल, एनएलआईयू भोपाल के कुलपति प्रो. वी. विजयकुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद मिरी, श्री अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता, डॉ. निर्मल शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के सचिव और राज्य के अन्य प्रतिष्ठित विधिज्ञ सम्मिलित हैं।

दीक्षांत समारोह में B.A.LL.B (ऑनर्स) बैच 2015-2020 के 160, बी.ए.एलएल.बी. (ऑनर्स) बैच 2016-2021 के 147 साथ ही 2019-2020 एवं 2020-2021 के एलएलएम के 49 और पीएचडी के लिए 4 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इस दीक्षांत समारोह में कुल 246 छात्र स्वयं उपस्थित होकर डिग्री लेंगे जबकि कुछ छात्र छात्राओं को उनकी अनुपस्थिति में डिग्री दी जाएगी।

दीक्षांत समारोह के दौरान, कुल 23 छात्रों को एचएनएलयू में अध्ययन में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, छत्तीसगढ़ राज्य बार काउंसिल स्वर्ण पदक, स्वर्गीय कमल नारायण शर्मा स्वर्ण, स्वर्गीय श्रीमती शांतिदेवी अग्रवाल मेमोरियल गोल्ड मेडल, विद्याधर मिश्रा मेमोरियल गोल्ड मेडल, दिनेश प्रसाद श्रीवास्स्व मेमोरियल गोल्ड मेडल, स्वर्गीय हमीदुल्लाह खान पूर्व विधायक कबीरधाम गोल्ड मेडल, स्वर्गीय के. पी. मुंशी स्वर्ण पदक, सैयद वकील अहमद रिजवी स्वर्ण पदक सहित अन्य महत्वपूर्ण पदक शामिल हैं।

इस अवसर पर एचएनएलयू प्रेस के तत्वावधान में प्रकाशित एचएनएलयू जर्नल ऑफ लीगल एंड सोशल स्ट्डीज का विमोचन भी किया जायेगा। प्रो. (डॉ.) वी.सी. वेकानंदन ने प्रस्तावित दीक्षांत समारोह पर अपनी टिप्पणी में कहा की,“ यह 2020 और 2021 के बैचों के स्नातक छात्रों को अपने पाठ्यक्रमों को पूरा करने और अपने करियर में आगे बढ़ने में सफल होने के लिए COVID की कठिनाइयों को सहन करने का तप है। ऐसे कठिन समय में सेवाएं देने के लिए प्राध्यापकों और कर्मचारियों के प्रयास समान रूप से प्रशंसनीय हैं।

Related Articles

Back to top button