भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश में गुस्से और नफरत का माहौल बनाया है : Rahul Gandhi - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश में गुस्से और नफरत का माहौल बनाया है : Rahul Gandhi

वायनाड(केरल) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर देश में ''गुस्से और नफरत का माहौलबनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह भारत और यहां के लोगों के हितों के खिलाफ है।

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्बारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दिए गए कथित विवादित बयान पर उच्चतम न्यायालय द्बारा की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर वायनाड से कांग्रेस सांसद ने कहा कि शीर्ष अदालत ने सच कहा है, लेकिन देश का यह माहौल उस व्यक्ति से नहीं बना है, जिसने टिप्पणी की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह माहौल केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार ने बनाया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''यह माहौल प्रधानमंत्री ने, गृहमंत्री ने, भाजपा और आरएसएस ने बनाया है…यह माहौल गुस्से और नफरत का है। उन्होंने इसे ''राष्ट्रविरोधी गतिविधिकरार देते हुए कहा कि यह भारत के हित के खिलाफ है।

Related Articles

Back to top button