भाजपा के मिशन 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

भाजपा के मिशन 2024 को मिली मजबूती, NDA में शामिल हुई कुमारस्वामी की पार्टी JDS

नई दिल्ली ।   लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा और बढ़ गया है। जेडीएस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गया है। जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आज (शुक्रवार) दोपहर दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button