भाजपा के नए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल लेंगे दाे दिनाें तक सबकी क्लास - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा के नए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल लेंगे दाे दिनाें तक सबकी क्लास

रायपुर(realtimes) भाजपा के नए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल आज और कल भी दाे दिनाें तक सभी की क्लास लेंगे। आज वे माेर्चा, प्रकोष्ठ के साथ मीडिया सेल की क्लास लेंगे और उनकाे बताएंगे कि मिशन 2023 के लिए किस तरह से काम करके भाजपा काे सत्ता में वापस लाना है। इसके पहले वे पहले दिन कोर ग्रुप और विधायक दल की क्लास ले चुके हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने उन राज्यों पर बड़ा फोकस किया है, जहां पर इस समय भाजपा की सरकार नहीं हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मिशन 2023 को लेकर ही राष्ट्रीय संगठन ने यहां पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। अजय जामवाल को इसका जिम्मा दिया गया है। हालांकि उनको मप्र का भी जिम्मा दिया गया है, लेकिन उनका मुख्यालय रायपुर रखा गया है। मप्र में भाजपा की सरकार होने के कारण पूरा फोकस इस समय छत्तीसगढ़ पर है।

परिचय के साथ ली जानकारी

श्री जामवाल ने यहां पर अपने दाैरे के पहले दिन सबसे पहले कोर ग्रुप की बैठक ली। इसमें पहले सभी सदस्यों से परिचय के बाद यह जानकारी ली, विपक्ष में रहते हुए क्या-क्या किया गया है। किन मुद्दों पर आंदोलन हुए हैं, सरकार के खिलाफ क्या किया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की क्या स्थिति है। इसी के साथ भाजपा की स्थिति को लेकर भी जानकारी ली गई। सदस्यों ने उनको विस्तार से सारी जानकारी दी। इसी के साथ उनकाे बताया गया कि राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर बूथों पर फोकस किया जा रहा है। इनको मजबूत करने की रणनीति पर काम चल रहा है। विधायकों की बैठक में सदन में सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के साथ सड़कों पर भी जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन किया गया है, उसकी जानकारी दी गई। श्री जामवाल को इस मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की भी जानकारी दी गई। श्री जामवाल ने सारी जानकारी लेने के बाद अब आने वाले समय में आंदोलनों को और तेज करने, प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की भी जानकारी ली।

कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा

श्री जामवाल का विमानतल पर स्वागत करने भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे। कुछ मंडल अध्यक्षों को देखकर श्री जामवाल खुश हुए, उन्होंने उनके पास जाकर उनसे बात भी की। कई कार्यकर्ता उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्साहित दिखे तो उन्होंने कहा, मैं कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा, जल्दबाजी क्या है, मैं तो यहां लंबे समय तक रहने वाला हूं।

Related Articles

Back to top button