भाजपा का 27 साल का वनवास खत्म - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

भाजपा का 27 साल का वनवास खत्म

  • केजरीवाल, सिसोदिया, आप के दो मंत्री हारे
  • मुख्यमंत्री आतिशी, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने अपनी सीट बचाने में रहे कामयाब
  • कांग्रेस नहीं मिली एक भी सीट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। भाजपा 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से काफी आगे निकल चुकी है। राज्य विधानसभा की सीटें सिर्फ दो ही दलों में बंटती हुई दिख रही हैं। कांग्रेस को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है। चुनाव आयोग के शाम साढ़े 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 40 सीटें जीत चुकी है, जबकि 08 पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 18 सीटें जीत चुकी है और 04 पर आगे चल रही है। मतगणना अपने आखिरी दौर में है जिससे आंकड़े बदलने की उम्मीद नहीं है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं का जीत का अंतर काफी कम है। चुनावी नतीजों से स्पष्ट है कि भाजपा ने दिल्ली में अपने 27 साल का वनवास खत्म कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक, राखी बिड़लान और सोमनाथ भारती अपनी सीटें हार गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने अपनी सीट बचा ली है। भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, सतीश उपाध्याय, बिजेन्द्र गुप्ता, कांग्रेस से आए कैलाश गहलोत और अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, मोहन सिंह बिष्ठ, हरीश खुराना और मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव जीत गए हैं। वहीं रमेश बिधूड़ी और आप से आए राजकुमार आनंद कालकाजी से हार गए हैं। भाजपा को अब तक हुई मतगणना में 45 प्रतिशत से अधिक और आम आदमी पार्टी को 43 प्रतिशत से अधिक मत मिल चुके हैं।

कांग्रेस 6 प्रतिशत से अधिक वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है। नरेला से राज करन खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज कुमार शौकीन, मंगोल पुरी से राज कुमार चौहान, रोहिणी से विजेन्द्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, शकूर बस्तीन से करनैल सिंह, त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता, वजीर पुर से पूनम शर्मा, माडल टाउन से अशोक गोयल, मोती नगर से हरीश खुराना, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, हरि नगर से श्यावम शर्मा, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, बिजवासन से कैलाश गहलोत, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, नई दिल्लीे से प्रवेश साहिब सिंह, जंगपुरा से तरविन्दर सिंह मारवाह, कस्तूरबा नगर से नीरज बैसोया, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम से अनिल कुमार शर्मा, महरौली से गजेन्द्र सिंह यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, संगम विहार से चन्दन कुमार चौधरी, ग्रेटर कैलाश से शिखा रॉय, पटपड़गंज से रविन्दर सिंह नेगी (रवि नेगी), लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से डा. अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविन्दर सिंह लवली, शाहदरा से संजय गोयल, रोहतास नगर से जितेन्द्र महाजन, घोंडा से अजय महावर, मुस्तरफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट, करावल नगर से कपिल मिश्रा।

Related Articles

Back to top button