बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से छत्तीसगढ़ में 2500 बैंक शाखाएं रहीं प्रभावित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से छत्तीसगढ़ में 2500 बैंक शाखाएं रहीं प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 डे कार्यप्रणाली की मांग को लेकर करीब 2500 सरकारी बैंक के कर्मचारी आज (मंगलवार )हड़ताल पर रहे । हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने रायपुर के मोतीबाग के पास प्रदर्शन किया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के चलते रायपुर सहित प्रदेशभर में करीब 2500 बैंक शाखाएं प्रभावित रहीं । इसमें करीब 25 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक समेत 12 सार्वजनिक बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा ।

उल्लेखनीय है कि 4 दिनों से लगातार बैंकिंग सेवाएं बाधित हैं। 24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक पहले ही बंद थे।

 

Related Articles

Back to top button