बीएसपी के 729 कर्मचारी दीर्घ सेवा सम्मान से हुए सम्मानित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बीएसपी के 729 कर्मचारी दीर्घ सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

भिलाई

सेल अपने स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को भिलाई इस्पात संयंत्र के 729 कर्मचारियों को दीर्घ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने इस्पात भवन में आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों को दीर्घ सेवा सम्मान प्रदान किया। इस वर्ष कंपनी में 25 साल की सेवा पूरी करने के लिए 56 कार्यपालक और 673 गैर कार्यपालक ने दीर्घ सेवा सम्मान प्राप्त किया।

श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने दीर्घ सेवा सम्मान प्राप्त करने वाले सभी कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कंपनी की बेहतरी के लिए आपके द्वारा दिये गये योगदान के प्रति हम आपके आभारी हैं, उन्होंने कहा कि आप सभी सक्षम हैं और कंपनी को आगे बढ़ा सकते हैं। आपने जब सेल ज्वाइन किया था उस वक्त आपके युवा दिनों की  ऊर्जा व उत्साह को बनाए रखें । कंपनी को आप पर विश्वास है आप सभी अपने अपने क्षेत्र के लीडर हैं । कंपनी को आगे बढ़ाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस्पात उद्योग में नित नए परिवर्तन हो रहे हैं हमें अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा

इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) श्री अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक  (कार्मिक एवं प्रशासन), श्री एम एम गद्रे, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए के चक्रवर्ती,कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (खदान एवं रावघाट) श्री समीर स्वरूप तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ एम रविन्द्रनाथ, सेफी चेयरमैन व ओए के अध्यक्ष श्री एन के बंछोर तथा ओए के महासचिव श्री परविंदर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button