बारिश अलर्ट: गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश के कई हिस्सों में छाए रहेंगे बादल, गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की चेताव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बारिश अलर्ट: गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश के कई हिस्सों में छाए रहेंगे बादल, गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की चेताव








रायपुर। मई का महीना इस बार गर्मी पर मरहम लगाता दिख रहा है। तीखी धूप और चुभती गर्मी से लोगों को राहत मिलती दिख रही है। मई के महीने में पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

अगले 24 घंटो में तापमान में और गिरावट आएगी। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बदली छाई हुई है। द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ में विस्तारित है, जिसकी वजह से चलते आज प्रदेश के कई हिस्सा में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।शुक्रवार को अंबिकापुर रहा सबसे गर्म जिला रहा, यहां तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया।

 

दक्षिण बस्तर के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विस्तारित है. इसकी वजह से आज शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज- चमक के साथ छींटे पड़ने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है. साथ ही अगले 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।






Related Articles

Back to top button