मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में CNG वाहन चलाने वाले ध्यान दें, राजधानी में आज बंद रहेगी सीएनजी की सप्लाई!

दिल्ली में सीएनजी वाहन इस्तेमाल करने वाले लोग ध्यान दें। आज अगर आपको घर के बाहर जाना है, तो CNG पंप पर ना जाएं। क्योंकि आज राजधानी में सीएनजी मिलना मुश्किल हो सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

जम्मू-कश्मीर: बडगाम के वाटरहेल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम के वाटरहेल इलाके में मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षाबल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास लगभग 25 से 30 किलोग्राम वजन का IED बरामद

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, “जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा पुलवामा में सर्कुलर रोड पर तहब क्रॉसिंग के पास लगभग 25 से 30 किलोग्राम वजन का IED बरामद किया गया। पुलवामा पुलिस द्वारा उत्पन्न विशिष्ट इनपुट से एक बड़ी त्रासदी टल गई है।”

रेलवे ने 148 ट्रेनों को किया रद्द, कई ट्रेनें डायवर्ट

रेलवे ने आज कुल 148 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कुल 11 ट्रेनों को आज रिशेडयूलऔर 11 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है।

जम्मू-कश्मीर: 15 अगस्त से पहले उधमपुर-कटरा रेलवे लिंक और उधमपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी की गई

केरल: कोट्टायम में कुदुम्बश्री परिधान इकाई के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा तैयार कर रहे

केरल के कोट्टायम में कुदुम्बश्री परिधान इकाई के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा तैयार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे करीब 2 लाख राष्ट्रीय ध्वज सिल रहे हैं जो स्कूलों और अन्य संस्थानों में वितरित किए जाएंगे।

दिल्ली में CNG वाहन चलाने वाले ध्यान दें, राजधानी आज बंद रहेगी सीएनजी की सप्लाई!

दिल्ली में सीएनजी वाहन इस्तेमाल करने वाले लोग ध्यान दें। आज अगर आपको घर के बाहर जाना है, तो CNG पंप पर ना जाएं। क्योंकि आज राजधानी में सीएनजी मिलना मुश्किल हो सकता है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने आज सीएनजी बिक्री को बंद करने का ऐलान किया है। डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की ओर से सीएनजी पंपों के बिजली बिल का प्रतिपूर्ति नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में दिल्ली में एक दिन के लिए CNG की बिक्री बंद करने का फैसला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button