
भारत समेत दुनिया के कई देशों एक बार फिर कोरोना वायरस पैर पसारने लगा है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही मौत के आंकड़े में भी बढ़ोतरी हो रही है, जोकि चिंदा की बात है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी है। कोरोना की नई लहरों को लेकर सावधान किया गया है।
डब्ल्यूएचओ की चीफ सांइटिस्ट सौम्या स्वामीनाथनल ने कहा है कि अब हमें कोरोना की और नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं, सभी का रूप अलग है, वो ज्यादा तेजी से फैलने वाले दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा मामले सामने आएंगे, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी। बदलती स्थितियों के लिए सभी देश को अपने पास एक एक्शन प्लान तैयार रखना होगा।



