बड़ी खबर: मंत्री अकबर की पहल पर अब उद्योगों को कोयला दिलाने मुख्य सचिव करेंगे कोल इंडिया के अधिकारियों से बात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

बड़ी खबर: मंत्री अकबर की पहल पर अब उद्योगों को कोयला दिलाने मुख्य सचिव करेंगे कोल इंडिया के अधिकारियों से बात

रायपुर(realtimes) प्रदेश के मंँत्री माे. अकबर अब उद्याेगाें काे काेयला संकट से राहत दिलाने के सामने आए हैं। मो. अकबर ने मुख्यसचिव अमिताभ जैन को कोल इंडिया के अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही कोल इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसी के साथ स्पंज आयरन एसोसिएशन ने केंद्रीय कोल मंत्री प्रहलाद जोशी और स्टील सचिव संजय सिंग को भी अपनी समस्या से अवगत कराते हुए मदद की मांग की है। वहां से भी मदद का आश्वासन मिला है।

स्पंज आयरन को एसईसीएल से लगातार पांच साल तक लिंकेज का काेयला मिलता रहा है, लेकिन अब इसका अनुबंध इस साल मार्च में समाप्त हाे गया है। उद्याेग इस अनुबंध काे बढ़ाना चाहते हैं ताकि उद्याेग चल सके, लेकिन काेल इंडिया इसके लिए तैयार नहीं हो रहा है। ऐसा नहीं है काेल इंडिया काेयला देना नहीं चाहता है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की अब अनुमति जरूरी है। कोल इंडिया के चेयरमैन ने इसी वजह से स्पंज आयरन एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को अनुबंध बढ़ाने से इनकार कर दिया है। यही वजह है कि अब स्पंज आयरन एसोसिशन ने राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।

अकबर ने दिया मदद का आश्वासन

स्पंज आयरन एसोसिएशन ने सबसे पहले प्रदेश सरकार से मदद के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मो. अकबर से मुलाकात करके उनको अपनी समस्या बताई और यह भी बताया कि कोल इंडिया के चेयरमैन से मिलने के बाद भी उनका लिकेंज का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। अनिल नचरानी ने बताया मो. अकबर ने मदद का आश्वासन देने के साथ ही मुख्य सचिव अमिताभ जैन को कोल इंडिया के अधिकारियों से बात करने के लिए कहा है।

अप्रैल में समाप्त हाे गया अनुबंध

प्रदेश के स्पंज आयरन उद्योगों के करीब सौ प्लांट का एसईसीएल से लिंकेज है। इनको 2017 से कोयला मिल रहा था। यह अनुबंध मार्च 2022 तक था जो अब समाप्त हो गया है। इस अनुबंध को बढ़ाने के प्रयास में स्पंज आयरन एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रहा है, पर इसमें सफलता नहीं मिली रही है।

केंद्रीय मंत्री और सचिव से की बात

स्पंज आयरन एसाेसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया जहां एसोसिएशन की तरफ से केंद्रीय कोयला मंत्री को पत्र लिखकर पूरी जानकारी दी गई है, वहीं हमारे एक साथी ने केंद्रीय मंत्री से दिल्ली में मिलकर बात भी की है। उनको बताया गया है कि उद्योगों में महज 15 दिनों का कोयला बचा है, अगर कोल इंडिया के साथ वापस लिंकेज का अनुबंध नहीं हुआ तो उद्योग बंद हो जाएंगे। श्री नचरानी ने बताया, उन्होंने इधर खुद केंद्रीय कोल सचिव संजय सिंग से बात की है और उनको भी पूरी जानकारी मदद मांगी है। केंद्र से मदद का आश्वासन मिला है।

Related Articles

Back to top button