सीबीआई ने शाहजहां शेख के नौ करीबी सहयोगियों को समन भेजा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सीबीआई ने शाहजहां शेख के नौ करीबी सहयोगियों को समन भेजा

नयी दिल्ली, 11 मार्च (ए) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शाहजहां शेख के नौ करीबी सहयोगियों को समन भेज कर जांच एजेंसी के सामने सोमवार को पेश होने के लिए कहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को संदेह है कि ये नौ व्यक्ति कथित तौर पर पांच जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमले में शामिल थे और जब वे (अधिकारी) पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में शेख के परिसरों में छापेमारी करने गये थे तो (जांच एजेंसी की) टीम को निशाना बनाने के लिए उन्होंने भीड़ को उकसाया था।अधिकारियों ने बताया कि शेख 14 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में है और हमले में उसकी भूमिका की जांच जारी है।

सीबीआई ने पांच जनवरी को ईडी अधिकारियों पर हुये हमले से संबंधित तीन मामलों की जांच अपने हाथ में ली है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर लगभग 1000 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया, जब वे कथित राशन वितरण घोटाले के मामले में शेख के परिसर में छापेमारी के लिये गए थे। इस संबंध में प्रदेश के एक पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया गया है।

शेख को राज्य पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था । इससे एक दिन पहले उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि सीबीआई, ईडी या पश्चिम बंगाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है।

Related Articles

Back to top button