साव बोले- प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं

रायपुर(realtimes) मुख्यमंत्री के गृह जिले दुर्ग में साधुओं की हुई बेरहमी से पिटाई पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस से सवाल किया है प्रदेश में अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो सरकार समय रहते उस पर लगाम क्यों नहीं लगा पाई। ऐसा क्या हो गया है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जब मुख्यमंत्री स्वयं वहां मौजूद थे उनकी मौजूदगी में इतनी बड़ी घटना छत्तीसगढ़ में हो गई और पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही।
श्री साव ने कहा, मंदिरों के पुजारी, मंदिरों के बाहर बैठने वाले भिक्षुक, साधु संत, पूजा पाठ करने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार उदासीन क्यों है। श्री साव कहा, कही ऐसा न हो कि अफवाह के चलते किसी निर्दोष व्यक्ति की जान चली जाए। श्री साव ने कहा, प्रदेश में हर ओर अराजकता का माहौल है हर दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं। श्री साव ने कहा की दुर्ग जिले से ही मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आते हैं आखिर इतने दिग्गज नेताओं के रहते कानून व्यवस्था का हाल इतना बुरा क्यों है। श्री साव ने कहा की एसपी ने खुद पुष्टि कर दी है की बच्चा चोरी का कोई मामला नहीं है तो फिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई।



