मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आएंगे सचिन पायलट.. जांजगीर और बिलासपुर में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक..








रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर गुरूवार को राजधानी पहुंचेंगे। वे दोपहर 1.45 बजे रायपुर से जांजगीर चांपा के लिए रवाना होंगे। शाम 4.30 बजे जांजगीर में चुनाव प्रचार व लोकसभा कार्यकताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे।

शाम छह बजे जांजगीर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 22 मार्च को वे सुबह 11.30 बजे रायपुर लोकसभा के कार्यकताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम चार बजे राजीव भवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के बाकी प्रत्याशियों की टिकटों की घोषणा 21 मार्च को हो सकती है। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार टिकटों पर प्रत्याशियों ने नाम लगभग तय हो चुके हैं। इसकी घोषणा बाकी है। प्रदेश की पांच सीटों पर एक से अधिक दावेदारों के नाम आने के बाद पार्टी बाकी दावेदारों की संतुष्टि के लिए रणनीति बना चुकी है।

 






Related Articles

Back to top button