प्रदेश सरकार की लापरवाही से 20 लाख किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित - BJP - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

प्रदेश सरकार की लापरवाही से 20 लाख किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित – BJP

रायपुर(realtimes) पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा, प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ के 20 लाख किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सीकर में 27 जुलाई को एक विशाल जन सभा को संबोधित करने के साथ पीएम किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसी के साथ साथ ही पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत भी करेंगे।
एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा, छत्तीसगढ़ में 40 लाख से अधिक पंजीकृत किसान हैं। इनमें से लगभग 21 लाख किसानों को ही सम्मान निधि का लाभ मिल पा रहा है। बाकी किसान कांग्रेस शासन की लापरवाही और दुराग्रह के कारण इस सम्मान निधि से वंचित हैं। यह किसानों का अपमान है। कांग्रेस सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह केवाईसी आदि की कार्रवाई पूर्ण कर आंकड़े दिल्ली भेजे, लेकिन जान-बूझ कर इस काम में भूपेश सरकार लापरवाही कर रही है ताकि प्रदेश के किसानों को योजना का लाभ नहीं पहुंचे। न केवल सम्मान निधि में बल्कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी प्रदेश सरकार ऐसे ही दुराग्रह का परिचय दे रही है। अपना राज्यांश बचाने कांग्रेस सरकार क्रूर मजाक कर रही है। 27 जुलाई को श्री मोदी एक और ऐतिहासिक योजना पीएम प्रणाम की शुरुआत करने वाले हैं। रासायनिक उर्वरकों की जगह वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने की प्रधानमंत्री की कोशिश है। इससे खेती में अन्य उर्वरकों के इस्तेमाल से खेती की गुणवत्ता बेहतर होगी। साथ ही किसानों को भी फायदा होगा, क्योंकि इससे खेती की लागत कम हो सकती है।

Related Articles

Back to top button