अल्ट्राटेक रावन सीएसआर की सौगात, शासकीय स्कूल रावन में शुरू हुई अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर की सौगात, शासकीय स्कूल रावन में शुरू हुई अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब

रावन। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रावन में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया।

मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में स्थापित इस कंप्यूटर लैब में 8 आधुनिक कंप्यूटर सेट, टेबल, चेयर, आलमारी, डस्टबिन, फुटमैट, राइटिंग बोर्ड, नोटिस बोर्ड एवं एयर ब्लोवर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

कार्यक्रम में अतिथियों ने फीता काटकर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सरपंच अमर सिंह नेताम, उपसरपंच टाकेश्वर वर्मा, शाला विकास समिति अध्यक्ष कुलेश्वर वर्मा, पत्रकार त्रिलोचन वर्मा, प्राचार्य लोमश साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच, उपसरपंच एवं प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक हो गई है। नई कंप्यूटर लैब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर संचालन, डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं रोजगार से जुड़े कौशल सीखने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी आधुनिक डिजिटल शिक्षा सुविधाएं प्राप्त होंगी और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।

विद्यालय प्रबंधन एवं शाला विकास समिति ने कंप्यूटर लैब स्थापना के लिए अल्ट्राटेक रावन सीएसआर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय सहित टीम के सदस्य सुरेन्द्र यादव, जानकी यादव, हेमलता ध्रुव, ताराचंद वर्मा, सुनीता निषाद, साहिल बांधे एवं गुमान साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button