Gold-Silver Price: जानें लखनऊ समेत बड़े शहरों के भाव…

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में आई गिरावट का असर आज घरेलू सर्राफा बाजार में भी नजर आ रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ है।
हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भाव में हुए बदलाव के बाद सोना आज 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।
कीमत में आई गिरावट के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,37,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ है।
इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,37,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।



