प्रदेश की नई औद्योगिक नीति कृषि व वनों पर होगी आधारित- उद्योग मंत्री देवांगन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

प्रदेश की नई औद्योगिक नीति कृषि व वनों पर होगी आधारित- उद्योग मंत्री देवांगन

बिलासपुर, एजेंसी। यूपी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। बिलासपुर में रविवार को खमतराई रोड अटल चौक के पास हत्या के आरोपी गोपी सूर्यवंशी की अवैध रूप से खोली गई दुकान पर बुलडोजर चला दिया। वहीं, सरकारी जमीन पर मकान बनाने पर नोटिस चस्पा की गई है। निगम अमले के प्रभारी प्रमिल शर्मा ने मीडिया को बताया कि अतिक्रमण कर दुकान, मकान बनाने वालों के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गोपी सूर्यवंशी और अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिस्ट्री शीटर गोपी और भाइयों ने फावड़े से की थी हत्या

गोपी सूर्यवंशी हिस्ट्री शीटर है, लेकिन पुलिस की लापरवाही से वह जेल से जमानत पर छूट गया। 11 जून 2023 को उसने अशोकनगर की शराब दुकान में गार्ड के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस की तरफ से आरोपी की हिस्ट्रीशीट कोर्ट में पेश नहीं करने पर उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जेल से छूटते ही 15 फरवरी की देर रात शराब के नशे में उसने अपने भाइयों के साथ मिल कर दीपक उपाध्याय की फावड़े से नृसंश हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में मुख्य आरोपी गोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

अतिक्रमण हटाते वक्त महिला मिन्नते करती रही

निगम अमले ने रविवार दोपहर गोपी सूर्यवंशी और उसके परिवार ने खमतराई में बेजा कब्जा कर दुकान खोला था, जिसे बुलडोजर से गिरा दिया है। वहीं, सरकारी जमीन पर मकान बनाने के मामले में नोटिस चस्पा की गई। 24 घंटों के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटाने पर उसे तोडऩे का अल्टीमेटम दिया गया है। दुकान हटाने पर परिवार की महिला मिन्नते करती रही लेकिन तोड़ू दस्ता ने अवैध मकान ढहा दिया।

Related Articles

Back to top button