पेंशनर्स महासंघ की चेतावनी के बाद जारी किया गया सहदेव का पेंशन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

पेंशनर्स महासंघ की चेतावनी के बाद जारी किया गया सहदेव का पेंशन

जगदलपुर

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने बीईओ कार्यालय के सामने तंबू लगाने की चेतावनी दी थी, इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और अंतत: सहदेव सिंह गोंडाने के लंबित पेंशन प्रकरण का निराकरण कर दिया गया। उक्त जानकारी भारतीय राज्य पैनशनर्स महासंघ बस्तर संभाग के अध्यक्ष राम नारायण ताटी ने दी है।

पैनशनर्स महासंघ के अध्यक्ष राम नारायण ताटी ने बताया कि सहदेव गोंडाने प्राचार्य पद से जुलाई 2021 में सुकमा से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवा निवृत्ति के बाद बीईओ सुकमा ने सहदेव गोंडाने की सेवा पुस्तिका को जांच के लिए संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन जगदलपुर को भेजा गया। जांच में कोष लेखा ने पूर्व में त्रुटि पूर्ण वेतन निर्धारण के कारण अधिक भुगतान होना पाया, जिसकी वसूली की जाकर पुन: प्रकरण कोष लेखा में प्रस्तुत करने का निर्देश जुलाई 2021 में दिया गया, किन्तु शिक्षा विभाग ने कोष लेखा द्वारा लगाए गए आपत्ति के निराकरण में कोई रुचि न लेते हुए ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिसके कारण सहदेव गोंडाने का पीपीओ कोष लेखा से जारी नहीं हो सका। जिसका खामियाजा सहदेव गोंडाने को भुगतना पड़ा, विगत डेढ़ वर्ष से सहदेवे को न तो ग्रेच्युटी मिली और न ही पेंशन।

Related Articles

Back to top button