मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे हुई कोरोना पॉजिटिव

जयपुर
 राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर अपनी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी देते हुए अपने संपर्क में रहे लोगों से अपनी-अपनी जांच करवाने और सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपनी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा, कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।

वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करे कहा ह कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

Related Articles

Back to top button