मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस आजाद छात्रावास रविवि के छात्रों द्वारा मनाया गया

रायपुर।

स्वामी विवेकानंद जयंती (162 वीं ) एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर आजाद छात्रावास , रविवि के छात्रों द्वारा आजाद छात्रावास में स्वच्छता अभियान के साथ साथ व्याख्यानमाला, बौद्धिक चर्चा एवम् प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् शोभा यात्रा निकालकर पूरे विवि परिसर में विवेकानंद की गूंज द्वारा परिसर को ऊर्जावान किया गया,यह कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें छात्रावास के वार्डन प्रो. बी. एल. सोनकर की गरिमामयी उपस्थिति रही , उनके द्वारा स्वामी विवेकानंद  के आदर्शों पर चलने और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए आह्वान किया गया।। एवम् विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने में विशेषकर युवाओं को सहभागिता देने हेतु प्रोत्साहित किया ।

Related Articles

Back to top button