national
पूर्व पुलिस महानिदेशक राजेश दास गिरफ्तार

चेन्नई: 24 मई (ए) तमिलनाडु के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक राजेश दास को उनसे अलग रह रही उनकी पत्नी बीला वेंकटेशन की शिकायत पर घर में घुसकर धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वेंकटेशन ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि दास और उनके सहयोगी 18 मई को शहर के बाहरी इलाके थाईयूर में उनके आवास पर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने के बाद घर में जबरन घुस गये थे।



