Tamil Nadu के 'Karur Vysya Bank' का पहली तिमाही का मुनाफा 57% बढ़कर 359 करोड़ रुपए पर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Tamil Nadu के ‘Karur Vysya Bank’ का पहली तिमाही का मुनाफा 57% बढ़कर 359 करोड़ रुपए पर

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के करुड़ वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 57 प्रतिशत बढक़र 359 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। डूबे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। तमिलनाडु के इस बैंक ने एक साल पहले समान तिमाही में 235 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।  शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढक़र 2,216 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,673 करोड़ रुपए रही थी।समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढक़र 1,883 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,474 करोड़ रुपए थी।बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी  सुधार हुआ। जून, 2023 के अंत तक कुल ऋण पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां घटकर 1.99 प्रतिशत रह गईं। जून, 2022 में यह 5.28 प्रतिशत पर थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 1.93 प्रतिशत से घटकर 0.59 प्रतिशत रह गया।

Related Articles

Back to top button