पार्क होटल्स ने 1,050 करोड़ रुपये के IPO के लिए सेबी के पास किया आवेदन  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

पार्क होटल्स ने 1,050 करोड़ रुपये के IPO के लिए सेबी के पास किया आवेदन 

नई दिल्ली: एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से 1,050 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी में दस्तावेज जमा कराए हैं। कंपनी ‘द पार्क’ ब्रांड के तहत आतिथ्य क्षेत्र में काम करती है। मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) शनिवार को दाखिल किया गया। इसके अनुसार आईपीओ में 650 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा प्रवर्तकों तथा शेयरधारकों द्वारा 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। ओएफएस में शेयर पेश करने वालों में एपीजे सुरेंद्र ट्रस्ट, एपीजे प्राइवेट लिमिटेड, आरईसीपी-4 पार्क होटल इन्वेस्टर्स लिमिटेड और आरईसीपी-4 पार्क को-इन्वेस्टर्स लिमिटेड शामिल हैं। इस समय प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह के सदस्यों के पास कंपनी में 94.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा दोनों निवेशकों के पास कंपनी में 5.82 प्रतिशत हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button