पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, BFS जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, BFS जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को सुबह जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं और संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।

उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में हुई गोलीबारी का बीएसएफ ने भी ‘‘माकूल जवाब” दिया। बीएसएफ के उप निरीक्षक जनरल एस. पी. एस. संधू ने कहा, ‘‘ आज सुबह, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बीएसएफ के गश्ती दल पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसका जम्मू के सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने माकूल जवाब दिया।”

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Related Articles

Back to top button