business
RBI से गायब हुए 500 के 88 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के नोट, RTI में हुआ खुलासा

भारत के केंद्रीय बैंक रबी को लेकर एक बढ़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां से दुनिया की सबसे बड़ी डकैती का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार सरकारी टकसाल ने 500 रुपये के नए नोट के 8,810.65 मिलियन टुकड़े छापे थे। लेकिन RBI को केवल 7260 मिलियन नोट ही प्राप्त हुए। यानी की ट्रांजिट में 500 रुपये के 1550 मिलियन से ज्यादा के नोट गायब हैं।
बताते चले कि अप्रैल 2015 और 2016 के बीच नासिक मिंट द्वारा 210 मिलियन टुक्ड़े जोड़े गए थे। वहीं 500 रुपये के 1,760.65 मिलियन नोट रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं, जिनके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। लापता नोटों का मूल्य 8,810.65 करोड़ रुपये है। और दूसरी तरफ RBI के प्रवक्ता ने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।



