नेपाल में 6.6 तीव्रता वाला भूकंप...दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में महसूस हुए झटके - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

नेपाल में 6.6 तीव्रता वाला भूकंप…दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में महसूस हुए झटके

आर्य समय डेस्क। बुधवार 9 नवंबर के तड़के नेपाल में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप की वजह से छह लोगों की जान जाने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार तड़के नेपाल में आए भूकंप की वजह से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि नेपाल के डोटी जिले में एक घर गिर गया था, जिसके मलबे में दबने से इन लोगों की मौत हो गई। पूरे जिले में अलग-अलग जगह भूस्खलन की वजह से दर्जनों घर ध्वस्त हो जाने की भी खबर है।

बता दें, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था। राजधानी के कई इलाकों में रात लगभग 1.57 बजे लोग इन भूकंप के झटकों से अचानक जगे।

भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था. दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button