national
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित करने से पहले सुरक्षा की समीक्षा की

नयी दिल्ली: आठ मार्च (ए) निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और उनकी आवाजाही के विषय पर गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकें की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
समझा जाता है कि निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों से आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव कराने की संभावना पर चर्चा की।



