भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू

रायपुर(realtimes) राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत दर्ज की है. अभी उनके विजयी होने की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. तीसरे राउंड में ही द्रौपदी मुर्मू 5.77 लाख वोट लेकर जीतीं, यशवंत सिन्हा को 2.61 लाख वोट मिले.

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न में भारी भीड़ जमा हो गई.

श्रीमती मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के राज्यों की गिनती जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा मुर्मू से मिलने उनके घर पहुंचे।

द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंचे पीएम मोदी

यशवंत सिन्हा ने दी बधाई

यशवंत सिन्हा ने की थी अंतरआत्मा की आवाज पर वोटिंग की अपील

राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले यानि कि 16 जुलाई को विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सभी दलों से अपील करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने अपील की थी, ‘इस साल राष्ट्रपति चुनाव दो व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। केवल एक पक्ष हमारे संविधान में निहित प्रावधानों और मूल्यों की रक्षा करना चाहता है। मैं सभी सांसदों और विधायकों से इस बार संविधान और उनकी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने की अपील करता हूं।’

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने देश की 15वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनके जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का सौभाग्य होगा कि उड़ीसा जैसे प्रदेश के वनांचल क्षेत्र से संविधान के सर्वोच्च तक उनकी यात्रा सबके लिए प्रेरणादायी होगी। उनके राष्ट्रपति निर्वाचित होने से देश का समग्र समाज उत्साहित है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि उनके राष्ट्रपति निर्वाचित होने से राष्ट्र के विकास में और भी अनुकरणीय कार्य हांेगे और इसके साथ ही विश्वमंच में हम सबकी सहभागिता और बढ़ेगी।

द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ भाजपा ने दी बधाई

भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति चुने जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति चुनाव के सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित सभी वरिष्ठ भाजपा और एनडीए नेताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि देश ने इतिहास में पहली बार आदिवासी समाज की महिला को अपना संवैधानिक प्रमुख चुना है। जनजाति समाज इस बात को सदा याद रखेगा कि की जनजाति समाज से एक महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बिठाया गया है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए उत्सव का दिन है व पूरे भारत सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में रहने वाले जनजाति समाज के लिए एक यादगार व गौरवशाली दिवस है। भारत ने विश्व की सम्पूर्ण आदिवासी बिरादरी को संदेश दिया है कि भारत का राजनीतिक नेतृत्व सबका विकास, सबका साथ, सबका विश्वास के ध्येय पर चलता है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सोचती है और उसे क्रियान्वित करती है। आदिवासी विरोधी ताकतों ने न केवल आदिवासी समाज का अपमान किया बल्कि मातृशक्ति का अनादर करने से भी नहीं चूके। देश ने ऐसी ताकतों को उनकी हैसियत बता दी है।

श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर, जशपुर, नारायणपुर, बस्तर बिलासपुर, रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में विशेष रूप से जनजाति समाज व आमजनों ने रैलियां निकाली । ढोल नगाड़ों के बीच मिठाई वितरण का कार्यक्रम हुआ साथ ही इस अवसर पर सभी ने खुशी जाहिर की।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, सांसद सरोज पाण्डेय, मोहन मंडावी, सांसद गोमती साय, सुनील सोनी, सांसद विजय बघेल, सांसद अरुण साव, सांसद संतोष पाण्डेय, चुन्नीलाल सहित, वरिष्ठ नेता श्री नंद कुमार साय, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, अजय चंद्राकर, शिव रतन शर्मा, नारायण चंदेल, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी, महेश गागड़ा, गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक ननकीराम कंवर, पुन्नू लाल मोहिले, रजनीश सिंह, सौरभ सिंह, रंजना साहू, डमरूधर पुजारी, प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, किरण देव, अमित साहू, अखिलेश सोनी, श्याम बिहारी जायसवाल, शालिनी राजपूत, विकास मारकाम, नवीन मार्कंडे, आरिफ़ खान सहित समस्त भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button