नड्डा के दौरे को लेकर शिवप्रकाश ले रहे बैठक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नड्डा के दौरे को लेकर शिवप्रकाश ले रहे बैठक

रायपुर(realtimes) भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी शिवप्रकाश के साथ ही क्षेत्रीय संगठनम महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश के सहप्रभारी नितिन नवीन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को लेकर बैठक ले रहे हैं। आज ही कार्यकर्ता सम्मेलन का स्थान भी तय किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 9 सितंबर को रायपुर आगमन होगा। उन्होंने एक दिन पूरा भाजपा को दिया है। इस दिन भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। श्री नड्डा के दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में बैठकों का दौर चल रहा है। इस बीच राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी शिवप्रकाश भी यहां पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने एक दिन पहले दुर्ग जाकर वहां पर दुर्ग संभाग के सभी जिलों की बैठक ली। अब यहां पर वे प्रदेश के पदाधिकारियों, सांसद, विधायक, संभाग और जिले के पदाधिकारियों के साथ मोर्चा, प्रकोष्ठ की बैठक ले रहे हैं। वे श्री नड्डा के दौरे की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ दिशा निर्देश देंगे।

Related Articles

Back to top button