ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दिखा जबरदस्त संघर्ष - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दिखा जबरदस्त संघर्ष

बड़हलगंज से हरीश चंद सोनी की रिपोर्ट। मानव शिक्षा सेवा संस्थान, खडेसरी बड़हलगंज द्वारा संचालित नेशनल स्पो×र्टिंग क्लब (ओल्ड) के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट केसातवें दिन कड़ाके की ठंड के बावजूद खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। सेमीफाइनल के दिन मैदान किसी जंग के अखाड़े जैसा नजर आया, जहां हर पास और हर मूव पर रोमांच बना रहा।

पहले मुकाबले में खैराबाद व नेपाल के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए एक-दूसरे पर दबाव बनाया। कई सुनहरे मौके बने, लेकिन कड़ी रक्षा और गोलकीपरों की सतर्कता के चलते कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। अंततः यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट के दौरान नेपाल ने खैराबाद को 4-2 से हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

दूसरा मुकाबला न्यू स्टार स्पोर्ट्स क्लब आसाम व नेशनल स्पोरटिंग क्लब बड़हलगंज के बीच खेला गया जिसमें पहले हाफ में बड़हलगंज के सूरज ने 28वे मिनट व  33वे मिनट दो गोल दाग कर अपनी टीम को बढत दिलाई जो अंत तक जारी रहा । इस प्रकार बड़हलगंज की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
कल बड़हलगंज व नेपाल के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

मैच के दौरान निर्णायक खुर्शीद आलम, इज़हार आलम, अजीजुल हक और मो. शाहिद की सख्त निगरानी में खेल पूरी तरह अनुशासित रहा। वहीं कमेंट्री बॉक्स से राज प्रकाश शाही की भोजपुरी कमेंट्री और बीरेंद्र कुमार की सधी आवाज़ ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया।

पहले मैच में मुख्य अतिथि डा मनोज यादव व  हनुमान पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और वहीं दूसरे खेल के मुख्य अतिथि डा संजय व डॉ मुनीश यादव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।

स्टेडियम में अध्यक्ष योगेश राय, संरक्षक इम्तियाज़ अहमद, मोहम्मद यूसुफ, संयोजक राम नगीना यादव, कोषाध्यक्ष रामदास मद्धेशिया, सलाउद्दीन, धीरज राय, सुनील यादव, चुन्नू, तीर्थराज, अशोक, श्रवण जायसवाल, ओमप्रकाश, सकलैन, कैप्टन आर.वी. यादव एवं मीडिया प्रभारी सरफराज अहमद सहित सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी ने माहौल को खेल मेले में बदल दिया।

Related Articles

Back to top button