मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

‘नई तकनीक की जंग से लड़ने में सक्षम है सेना, खुद में कर रही बदलाव’- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

बेंगलुरु
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ‘शौर्य संध्या’ कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम 75 वें सेना दिवस के अवसर पर बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। रक्षा मंत्री ने 75वें सेना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं थल सेना दिवस पर, कर्नाटक की इस पावन भूमि से उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हमारे देश की संप्रभुता आज एक और अखंड है।

उन्होंने कहा, ‘यह आयोजन, फील्ड मार्शल करियप्पा को भी एक श्रद्धांजलि है, जो कि स्वयं कर्नाटक से संबंध रखते थे और उन्होंने आजाद भारत के पहले युद्ध में हमारी सेना का नेतृत्व किया था और सेना को सशक्त बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था।’

खुद को बदल रही है सेना: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में सेना की जमकर तारीफ की और उनके शौर्य को सलाम किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कितनी ही चुनौती क्यों न हो सेना ने धैर्य और वीरता से उनका मुकाबला किया है। सेना के लगातार नए समय के साथ बदलाव किया है।

Related Articles

Back to top button