national
दो बसों की टक्कर में 20 लोग घायल

कोलकाता: 16 जनवरी (ए) कोलकाता के बेलेघटा इलाके में मंगलवार की दोपहर दो बसों की टक्कर में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रूट नंबर 44 की एक निजी बस और हावड़ा जाने वाली पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीटीसी) की बस की बेलेघटा मुख्य मार्ग पर टक्कर हो गई।



