
कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 2944 नए मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,98,676 हो गया है।
प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,47,971 हो गई है। इसी अवधि में 3499 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,31,851 हो गयी है। राज्य में अभी 18,851 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।



