दिवाली महोत्सव के बाद क्षेत्र की संभालूंगा बागडोर और करूंगा प्रचार प्रसार : Prem Kumar Dhumal - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिवाली महोत्सव के बाद क्षेत्र की संभालूंगा बागडोर और करूंगा प्रचार प्रसार : Prem Kumar Dhumal

हमीरपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एक सप्ताह के उपरांत अपने पैतृक आवास गत देर शाम समीरपुर पहुंचे और जैसे ही धूमल के पहुंचने का समाचार मिला तो उनसे मिलने का जनसैलाब उमड़ा। ऐसा लग रहा था कि कोई बड़ा आयोजन हो रहा है। धूमल ने चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है और पहली बार अपने आवास पर पहुंचे थे और लोगों उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे थे। धूमल ने जो पार्टी आलाकमान के उम्र तय की हुई उसके चलते उन्होंने चुनाव ना लड़ने का निर्णय लिया और इस अवसर पर कई लोग भावुक भी हो गए। शनिवार को धूमल ने अपने आवास समीरपुर में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडल पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की और क्षेत्र से उतरे भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह की जीत को लेकर रणनीति तैयार की।

मंडल पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए धूमल ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार कैप्टन रंजीत सिंह की जीत धूमल की जीत होगी, ऐसे में कोई भी कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, विधानसभा क्षेत्र का मतदाता अपना मनोबल ना खोए। क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जिताना है और विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रचार प्रसार में कोई भी किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। वह खुद दिवाली महोत्सव के बाद क्षेत्र की बागडोर संभालेंगे और प्रचार प्रसार करेंगे और यहां से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लग्न के साथ काम करें। यह न सोंचे कि मैदान में उम्मीदवार कौन है केवल कमल के निशान पर मोहर लगाकर धूमल को जीत दिलानी है और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में जो हार मिली थी। उस हार का बदला चुकाना है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि जिस तरह से बीते 5 वर्षों से क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई चीज की कमी नहीं आई है।

बात विकास कार्य को करवाने की हो, जनिहत के मुद्दों को सुलझाने की हो हर पायदान पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन काम किया है और आने वाले 20 दिनों में इसी काम को लेकर आगे जाना है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा उम्मीदवार की जीत में ही धूमल की जीत है, इसलिए कोई भी कार्यकर्ता अपने आप को कम ना समङो मैदान में डट जाएं और इस चुनावी रण में उतर कर भाजपा उम्मीदवार को विजय बनाने में अपना पूरा योगदान दें। धूमल ने विधानसभा क्षेत्र की जनता से भी आह्वान किया कि भाजपा उम्मीदवार आम कार्यकर्ता पूर्व सैनिक रंजीत सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है और यह भाजपा में ही संभव होता है। इसलिए चुनाव मैदान में कौन प्रत्याशी है इस बात को मन में ना रख कर कमल के फूल को देखकर मोहर लगानी है और भाजपा के उमीदवार को जिताना है।

Related Articles

Back to top button