State
CG- रोड रोलर से कुचलकर पुलिसकर्मी की मौत..कोर्ट ने सुनाई फैसला, आरोपी को सात साल की सजा..


पेंड्रा। पेंड्रा, गौरेला में शराबी रोड रोलर चालक ने बेलन से आरक्षक को कुचल कर मार डाला था। आरक्षक की मौत के मामले में एडीजे कोर्ट ने आरोपी बेलन चालक को 7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनायी है।
जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी 2022 को बेलन चालक नानदाउ उर्फ कुंदरू सिंह जोकि मध्यप्रदेश के डिंडौरी का रहने वाला है। उसने लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सड़क किनारे खड़े आरक्षक कोमल सिंह के उपर बेलन चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी थी वहीं बेलन की ठोकर से दो अन्य पुलिसकर्मी प्रवेश जायसवाल और रोहित परस्ते घायल हुये थे। इस मामले में फैसला सुनाते हुये एडीजे पेंड्रारोड किरण थवाईत ने आरोपी बेलन चालक को सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। मामला दो साल पुराना है।



