मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

दिल्ली में कांग्रेस ने किया वादा, हर महिला को मिलेंगे 2500 रुपए मासिक

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना की घोषणा की है। योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद सत्ता में आने के बाद महिलाओं को यह राशि दी जाएगी।

Pyaari Didi Yojana… कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में गारंटी कार्यक्रम के सफल शुभारंभ के बाद, हम दिल्ली में “प्यारी दीदी” योजना शुरू कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम पहले दिन हर महिला को 2500 रुपये देने की योजना लागू करेंगे। कर्नाटक मॉडल के मुताबिक दिल्ली में भी गारंटी लागू की जाएगी। महिलाओं को डायरेक्ट टू बैंक ट्रांसफर करने वाली स्कीम देश के कई राज्यों में चल रही है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना शुरू की गई।

Related Articles

Back to top button